नारनौल | जिला विविध सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के मार्गदर्शन में एसिड-अटैक पर चलाए जा रहे अभियान एक जिंदगी नामक कार्यक्रम के तहत आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में कार्यक्रम का आयोजन किया।
अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने एसिड अटैक से होने वाले नुकसान और उससे बचने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि एसिड अटैक जैसे अपराध में 326ए आईपीसी की धारा के तहत 10 साल से उम्र कैद तक और 326 बी के तहत कम से कम 5 साल तक की कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर कानूनी स्वयंसेवक टेकचंद यादव, संजय कुमार एवं शिक्षक व प्रशिक्षक मौजूद थे।
राकवमावि में छात्राओं को दी एसिड अटैक से बचाव की जानकारी
सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि
नारनौल | पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि सोमवार को अटेली स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में को सद्भावना दिवस के तौर पर मनाई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुरेंदर नंबरदार मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुरेन्द्र नंबरदार ने कहा की आज जो देश में डिजिटल इंडिया की धूम मची हुई है वास्तव में उसके प्रणेता व जनक राजीव ही थे। नंबरदार ने कहा की राजीव जी का असमय जाना देश के लिए बहुत बड़ा आघात था अगर राजीव जी रहते तो देश में डिजिटल क्रांति बहुत पहले हो चुकी होती और आज हम विकसित देशों की श्रेणी में खड़े होते। इस मौके पर राजू जाट,अर्जुन सिंह, सोनू कौशिक, महेंद्र बोचड़िया, पवन शर्मा, मुन्नालाल, ओमप्रकाश, राजकुमार, हरिकिशन, बस्ती राम गोठवाल, ग्यारसीलाल सैनी, लवली यादव, सचिन यादव व रविकांत आदि भी उपस्थित थे।