पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10वीं परीक्षा परिणाम में क्षेत्र के स्कूलों के मेधावी चमके

10वीं परीक्षा परिणाम में क्षेत्र के स्कूलों के मेधावी चमके

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | नारनौल/महेंद्रगढ़

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा सोमवार को घोषित 10वीं के परीक्षा परिणाम में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं का परिणाम सराहनीय रहा। बेहतर परिणाम के चलते देर शाम तक स्कूलों में चहल-पहल रही वहीं जश्न का भी माहौल रहा।

बीजेआरडी की प्रियंका ने पाए 467 अंक

हरियाणा विदयालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं के परीक्षा परिणाम में बीजेआरडी स्कूल के कुल 37 छात्र-छात्राओं में से 20 ने मैरिट प्राप्त की। विद्यालय की छात्रा प्रियंका 467 अंक लेकर प्रथम, मोहित शर्मा 439 अंक लेकर दूसरे, जतिन ने 437 अंक व तरुण भी 437 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। बच्चों के बेहतरीन परीक्षा परिणाम पर खुशी जताते हुए विद्यालय के डायरेक्टर राजपाल यादव व चेयरपर्सन शीला यादव ने विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों का धन्यवाद किया।

अरावली स्कूल के प्रीतम सिंह ने पाए 465 अंक : अरावली इंटरनेशनल स्कूल का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है, जिसमें प्रियंका पुत्री प्रीतम सिंह ने 465 अंक, प्रीति पुत्री संदीप यादव ने 462 हासिल किए। विषयवार में गणित में गजेन्द्र ने 100, सचिन ने विज्ञान में 98, प्रीति ने अंग्रेजी व हिंदी में 94, प्रियंका ने सामाजिक में 95 अंक हासिल किए। एमडी रेखा यादव ने बताया की इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की लगन व मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा अध्यापकों के मार्गदर्शन को दिया जाता हैं। विद्यालय ने चंद दिनों में इलाके को बेहतर परिणाम दिया है व भविष्य में भी हम इसके प्रति कटिबद्ध हैं। संस्थापक अशोक ने सभी होनहारों के प्रयास की सराहना की।

नेशनल स्कूल के छात्र कपिल ने पाए 465 अंक : हरियाणा बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम में नेशनल मॉडल स्कूल महेंद्रगढ़ के विद्यार्थियों ने श्रेष्ठतम उपलब्धि प्राप्त की। विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने बताया कि विद्यालय की छात्रा ऋतु यादव व छात्र कपिल ने 500 में से 465 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान मिलन 462 अंक प्राप्त कर द्वितीय व शुभम 460 अंक लेकर तृतीय स्थान प्रापत किया।

सरस्वती हाई स्कूल की आरती ने पाए 467 अंक : दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सरस्वती हाईस्कूल नांगल सिरोही के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। विद्यालय के चेयरमैन रमेश यादव ने बताया कि कुल 32 विद्यार्थियों में से 12 विद्यार्थियों ने मैरिट की मेधा सूचि में अपना नाम दर्ज करवाया। 15 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक एवं 15 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से कक्षा पास की है।

नव ज्ञान विद्यालय की एकता ने पाए 479 अंक

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में नव ज्ञान वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोथल कलां की छात्रा एकता पुत्री मेहर चन्द्र खातिवास ने 479 अंक प्राप्त कर प्रथम व श्रीकांत पुत्र उत्तमचंद कोथल खुर्द ने 443 अंक प्राप्त कर द्वितीय व अंजू पुत्री भगवान गांव कोथल कंला ने 432 अंक तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र सिंह, शिक रोशन लाल, चेयरमैन महावीर सिंह व समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी। एकता पुत्री महेरचंद्र ने गणित व संगीत में 100 में से 100 व विज्ञान में 99 अंक प्राप्त किए हैं।

हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 22 छात्रों को मेरिट में स्थान

नारनौल | मोहल्ला चौधरीयान स्थित हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 22 छात्रों ने दसवीं कक्षा में मेरिट सूची में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। विद्यालय के चेयरमैन हितेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रथम तीनों स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी। विद्यालय की छात्रा डिम्पल सैनी 459/500 अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान पर रही। छात्रा शिवानी गोयल एवं अंजली शर्मा ने संयुक्त रूप से 457/500 अंक लेकर द्वितीय स्थान पर रही। इसी क्रम में छात्रा श्रुति अरोड़ा 451/500 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही। इनके अलावा निकिता सैनी, लिक्ष्मा चौहान, हिमानी सोनी, यशिका महेश्वरी, दीपांशी महेश्वरी, आंचल सैनी, सोनू यादव, नेहा शर्मा, चन्द्र शेखर, प्रभजोत कौर, सचिन, कपिल सैनी, प्रशान्त चौबे, निखिल, हवा सिंह, समरजोत आदि छात्रों ने मेरिट सूची में उपस्थिति दर्ज की। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इसका श्रेय अपने अध्यापकों की मेहनत, उचित मार्गदर्शन एवं अपने माता-पिता द्वारा दिए गए संस्कारों को दिया।

निजामपुर | शहीद भीम सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूढवाल की छात्रा सोना पुत्री बलबीर सिंह ने 10वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में 500 में से 460 अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। प्राचार्य अजय यादव ने बताया इस स्कूल में 50 बच्चों में से 13 बच्चे मेरिट में आए हैं। बाकी सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। यह स्कूल का अग्रणी इतिहास रहा है। स्कूल प्राचार्य अजय कुमार यादव, राजेश कुमार, विष्णु शर्मा, सुरेंद्र, जसवंत सिंह आदि स्कूल स्टाफ ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राजकीय स्कूल

बूढवाल

50 में से 13 बच्चों की मेरिट, सोना स्कूल में प्रथम

राव नेतराम स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा सराहनीय, स्टाफ ने टॉपर्स को दी बधाई

मंडी अटेली | राव नेतराम पब्लिक स्कूल सलीमपुर का हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। जानकारी देते हुए स्कूल के सचिव कुबेर सिंह ने बताया कि छात्रा दिव्या ने 414 अंक लेकर स्कूल में प्रथम रही तथा शेष विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उर्त्तीण रहे। विद्यालय स्टॉफ ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं...