मंडी अटेली | गांव कटकई में मंगलवार रात आसमानी बिजली गिरने से एक मकान का घरेलू सामन जल गया। सरपंच प्रतिनिधि विजय सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात आंधी के साथ आसमानी बिजली के गिरने से छाजू सिंह पुत्र मामन सिंह के घर में कूलर, फ्रीज, इन्वर्टर आदि बिजली सामान जल गया।