मंडी अटेली | अटेली में शुक्रवार को शार्ट सर्किट से एक गिफ्ट गैलरी व जनरल स्टोर के गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंच आग पर पानी बरसा काबू पाया, लेकिन तब तक हजारों रुपए का सामान जल कर खराब हो चुका था। पीड़ित दुकानदार हनुमान प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे उसकी दुकान के ऊपर बने गोदाम में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। पड़ोस के लोगों के गोदाम से धुआं उठता देखा तो उन्हें आग लगने की सूचना दी। इस पर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। गोदाम में गिफ्ट आइटम, खिलौने, लेडीज सामान, झूले, वाकर आदि सामान रखा हुआ था। जो आग में जल गए।