पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 30 जून को कॉलेज प्रशासन को सौंपेगी कंस्ट्रक्शन कंपनी

30 जून को कॉलेज प्रशासन को सौंपेगी कंस्ट्रक्शन कंपनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के उद्देश्य अटेली में 12 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले महिला कॉलेज का दो मंजिला भवन बन कर तैयार हो गया है। कंस्ट्रक्शन कंपनी हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन 30 जून को इस नवनिर्मित भवन को कॉलेज प्रशासन को हैंडओवर कर देगा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार 30 जून को अपने हैंडओवर में लेने के बाद नए सत्र से इस भवन में कक्षाएं शुरु करवाई जाएंगी।

कंस्ट्रक्शन के इंजीनियर विनय कुमार ने बताया कि कालेज भवन में 3600 स्कवायर फुट एरिया पुस्तकालय, 5500 स्कवायर फुट लंबा मल्टीपरपज हॉल, 200 के करीब गाडिय़ों की पार्किग, लैब, 12 स्मार्ट क्लास रूम, सेंटर कोटियार्ड, कम्प्यूटर लैब, कैंटीन, जिम, प्राचार्य रूम के साथ उप प्राचार्य, स्टॉफ रूम के लिए अलग से कमरे बनाए गए हैं। इंजीनियर ने स्पष्ट किया कि विकलांग छात्राओं व लोगों के लिए भवन में अलग से रैम्प की व्यवस्था है।

खबरें और भी हैं...