पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कृषि गोष्ठी में किसानों को दिए आय को बढ़ाने के टिप्स

कृषि गोष्ठी में किसानों को दिए आय को बढ़ाने के टिप्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी अटेली | शुक्रवार को गांव कांटी में कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खाद का कम प्रयोग कर उन्नत खेती करने के गुर बताए। इस मौके पर कृषि विशेषज्ञ डीएस हडिया ने बताया कि फसलों की गुणवता व उत्पादन को बढ़ाने में सहयोग देती है। पौधे केवल सल्फेट के रूप में गंधक प्राप्त करते है। उन्होंने बताया कि पानी से भरे खेत में अमोनिकल, नाइट्रोजन तत्व पानी में घुल कर भूमि की गहराई में जाने के स्थान पर मिट्टी के साथ चिपक कर पौधों की जड़ों के आस-पास अधिक समय रह कर उन्हें धीरे-धीरे पोषण देते है। जिससे नाइट्रोजन बेकार नहीं जाती जो सभी फसलों के लिए लाभदायक है। एचडी चौहान ने बताया कि हरियाणा में सबसे अधिक खाद डालने से भूमि की उर्वरा शक्ति कम होने के साथ प्रदूषित हो रही है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए खतरा का संकेत है।

किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए कृषि अधिकारियों से संपर्क कर वैज्ञानिक व संतुलित खाद, बीज आदि का प्रयोग कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते है। एमएस पटेल ने कहा कि किसान को फसल की बिजाई से पूर्व मिट्टी पानी की अवश्य जांच करवा कर खेती करनी चाहिए। इससे जमीन में आवश्यक तत्वों की कमी को पुरा कर उसमें अधिक उत्पादन लिया जा सकता है। अधिक खाद को प्रयोग करने से जमीन की उर्वरा शक्ति कमजोर होने के साथ प्रदूषित हो रही है। इस मौके पर समाज सेवी संजय अग्रवाल, पी. पटेल, गुरदयाल सिंह चौहान, ब्लॉक समिति सदस्य महेंद्र सिंह समेत अनेक किसान मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...