पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्मियों ने प्रदर्शन को तेज करने का लिया फैसला

कर्मियों ने प्रदर्शन को तेज करने का लिया फैसला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी कन्वीनर सतीश सेठी ने शिक्षामंत्री के गृह क्षेत्र में जारी आंदोलन की समीक्षा करते हुए धरना प्रदर्शन की गति को तेज करने का फैसला सर्वसम्मति से लिया। कमेटी सदस्य उदयभान यादव, सुजान मालड़ा ने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में 22 मई तक सभी कार्यालय, विद्यालयों में जनसंपर्क अभियान चलाकर सरकार की कर्मचारी मजदूर, विरोधी नीतियों की पोल खोलने, हस्ताक्षर अभियान चलाकर समर्थन मांगने के लिए जिले को 5 खंडों में बांटकर 5 टीमों का गठनकर किया गया है।

तालमेल कमेटी सदस्य बाबूलाल यादव, नरेंद्र को कनीना, अनिल यादव, सुजान मालड़ा को महेंद्रगढ़, मुकेश जांगड़ा, मुकेश यादव को अटेली मंडी, सहेंद्र सिंह, गुलजारी, संदीप सांगवान को नारनौल, राजेश जांगड़ व हितेंद्र सिहाग को प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रत्येक टीम में प्रभारी के अलावा 5 पदाधिकारी जनसंपर्क अभियान के साथ रहेंगे। इस अभियान में तालमेल कमेटी के राज्य पदाधिकारी भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...