पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बौचाड़िया स्कूल में विद्यार्थियों को आने जाने के लिए प्रदान की साइकिल

बौचाड़िया स्कूल में विद्यार्थियों को आने-जाने के लिए प्रदान की साइकिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी अटेली | सर्व शिक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बौचाड़िया में दूर से आने वाले 9 विद्यार्थियों को आने-जाने के लिए साइकिल प्रदान की। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य बेगराज शर्मा ने बताया कि सरकार समाज के हर वर्ग को पढ़ाई से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। इसी के तहत सरकार स्कूलों में बच्चों को स्टेशनरी, मिड-डे-मील, वजीफा, वर्दी व स्कूल बैग निशुल्क प्रदान कर रही है। इसके अलावा सरकार अपने कल्याणकारी कार्यों को अंजाम देने के लिए अनेक प्रकार की योजनाओं को धरातल पर मूर्त रूप दे रही है। अभिभावक व बच्चे सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाएं। इस मौके पर प्रवक्ता नवीन कुमार, पूर्ण सिंह, प्रवक्ता बिजेंद्र, विकास, सुमन खन्ना, विनोद कुमार, सुरेंद्र धन्नौदा सहित अनेक अध्यापक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...