पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राधेश्याम बने जोगीनाथ समाज उत्थान संगठन के निजामपुर ब्लाॅक के अध्यक्ष

राधेश्याम बने जोगीनाथ समाज उत्थान संगठन के निजामपुर ब्लाॅक के अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल| जोगी नाथ समाज उत्थान संगठन जिला महेंद्रगढ़ की चुनावी बैठक शुक्रवार को निजामपुर के माता टीकड़ा देवी मन्दिर में प्रधान दशरथ कुमार योगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निजामपुर ब्लॉक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें राधेश्याम योगी दनचौली को ब्लॉक प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा राजेन्द्र प्रसाद योगी धनोता को सचिव, दिनेश योगी दनचौली को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर दशरथ कुमार योगी ने समाज के लोगों से मिल-जुल कर समाज के उत्थान में सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 20 मई को अटेली के राधे कृष्ण मन्दिर में अटेली ब्लॉक की कार्यकारिणी का चुनाव करवाए जाएंगे। बैठक में रतिराम योगी, राधेश्याम, लीलाराम, गिरिराज, कैलाश भट्टी, दिनेश, राजेन्द्र व अशोक आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...