पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा ने संविधान की मर्यादाओं की सीमाओं का किया उल्लंघन

भाजपा ने संविधान की मर्यादाओं की सीमाओं का किया उल्लंघन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | युवा कांग्रेस का मासिक सम्मेलन शनिवार सीहमा में किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्ण राव ने की। इसके मुख्यातिथि जिला प्रभारी शांतनु सिंह चौहान थे। कार्यक्रम का संचालन नारनौल विधानसभा अध्यक्ष अजीत सीहमा ने किया। जिलाध्यक्ष कृष्ण राव ने बताया कि 21 मई को स्व. राजीव गांधी की याद में महेंद्रगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा ब्लॉक सीहमा के बाबा खेतानाथ मैरिज पैलेस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह रक्तदान शिविर देश के जांबाज सैनिकों को समर्पित किया जाएगा। सम्मेलन के बाद महेंद्रगढ़ युवा कांग्रेस ने कर्नाटक में भाजपा द्वारा अनैतिक तरीके से लोकतंत्र का मखौल उड़ाकर येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाने के विरोध में युवा कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका व जमकर नारेबाजी की। महेंद्रगढ़ महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सरोज चौधरी व नारनौल ब्लॉक अध्यक्ष स्वर्ण कौर उर्फ छन्नी चाची ने भी भाजपा सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया। इस मौके पर महिला कांग्रेस पदाधिकारी कृष्णा, शारदा देवी, नवल कंवर उर्फ गुड्डी, मंजू चौपड़ा, युवा कांग्रेस के नांगल चौधरी अध्यक्ष बबलू, अटेली अध्यक्ष राजकुमार, जिला महासचिव शीशराम, जिला मीडिया प्रभारी हरदीप समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नारनौल. प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...