पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सागरपुर स्कूल में स्वीकृत पद न होने पर भी रिटायर्ड प्राध्यापक नियुक्त

सागरपुर स्कूल में स्वीकृत पद न होने पर भी रिटायर्ड प्राध्यापक नियुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसी स्कूल में अध्यापक है तो बच्चे नहीं, किसी में विद्यार्थी है तो अध्यापक नहीं, कुछ ऐसे स्कूल भी है जहां स्वीकृत पद नहीं होने पर भी रिटायर्ड अध्यापकों की नियुक्ति की हुई है। ऐसा ही मामला अटेली खंड के राजकीय उच्च विद्यालय सागरपुर में इतिहास विषय का पद स्वीकृत न होते हुए भी गत सत्र से नियुक्त किया हुआ है।

जानकारी के अनुसार राजकीय उच्च विद्यालय सागरपुर में भौतिकी, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत के पद स्वीकृत है। जिसमें टीजीटी गणित, सामाजिक, संस्कृत, पीटीआई व मुख्याध्यापक कार्यरत है। शिक्षा विभाग निदेशक द्वारा जारी पत्र के अनुसार विषय संबंधित प्राचार्य, मुख्याध्यापक को प्रतिदिन कम से कम 2 व अधिकतम 4 पीरियड स्वयं के विषय लेने आवश्यक निर्देश जारी किये हुए है। इस स्कूल में मुख्याध्यापक के अलावा हिंदी, सामाजिक, अंग्रेजी विषय से संबंधित अध्यापक होने के बावजूद सेवानिवृत अंग्रेजी व हिंदी विषयों के प्रवक्ता नियुक्त है। इसके अलावा स्कूल में इतिहास प्रवक्ता का पद स्वीकृत न होने पर भी रिटायर्ड अध्यापक की नियुक्ति दी हुई है, इससे शिक्षा विभाग के नियमों की अनदेखी हो रही है।

ग्रामीण अमीर सिंह, कर्ण सिंह, तेजवीर सिंह ने बताया कि विद्यालय में छात्रों की संख्या 6 से 10 तक 40 के करीब है फिर भी तीन अध्यापकों की नियुक्ति नियमों को ठेंगा दिखा रही है। यह अध्यापक स्कूल में पिछले सत्र से ही तैनात है। एक अध्यापक को 30 हजार के करीब प्रति माह वेतन मिलता है। लेकिन विद्यार्थी नहीं होने पर भी शिक्षकों की नियुक्ति स्कूल की कार्यप्रणाली पर सवाल बने हुए है। विशेष परिस्थितियों में रिटायर्ड अध्यापकों की तब नियुक्ति की जाती है, जिस स्कूल में वर्कलोड ज्यादा हो। स्कूल के हेडमास्टर समय सिंह ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई बाधित ना हो, इसके लिए नियुक्ति की हुई है। हैडमास्टर का कार्य प्रशासनिक होता है, पढ़ाने का नहीं, इसलिए ये नियुक्ति की हुई है। दूसरी ओर बीईईओ मदनलाल भाटिया ने इस मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि यह मामला संज्ञान में नहीं है। अगर इस तरह नियुक्ति है तो विभाग जांच करेगा।

खबरें और भी हैं...