पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्व अनुसूचित जाति जनजाति संघर्ष समिति और जोगी नाथ समाज उत्थान संगठन की कार्यकारिणी गठित

सर्व अनुसूचित जाति-जनजाति संघर्ष समिति और जोगी नाथ समाज उत्थान संगठन की कार्यकारिणी गठित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल| सर्व अनुसूचित जाति जनजाति संघर्ष समिति ब्लाक अटेली की चुनावी बैठक रविवार को भागीरथमल खनगवाल प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अटेली खंड की कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रधान सुमेर सिंह थानेदार को प्रधान नियुक्त किया गया।

इसके अलावा अमीलाल, अशोक कुमार व सत्यवीर खटीक को उप-प्रधान, राजसिंह नंबरदार को सचिव, मोहनलाल बावरिया को सह सचिव, दयानंद सांवरिया को कोषाध्यक्ष, संतोष को सहायक कोषाध्यक्ष, प्रभुदयाल को प्रचार सचिव, धनपत सांवरिया को लेखा परीक्षक, राजपाल रंगा को सलाहकार नियुक्त किया गया। सुशीला महासर व ममता चंदपुरा को कार्यकारिणी सदस्य बने।नियुक्त किया गया। बैठक में सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई। अनिल, सह सचिव जसवंत भाटी, छोटे लाल बीईओ, सिहमा ब्लाक प्रधान वीरेंद्र खिंची थे।

लालाराम अटेली ब्लॉक के प्रधान बने

नारनौल | जोगी नाथ समाज उत्थान संगठन की चुनावी बैठक शनिवार को अटेली के राधा कृष्ण मंदिर में जिला प्रधान दशरथ कुमार योगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अटेली ब्लॉक की कार्यकारिणी का चुनाव समाज के लोगों की सहमति से किया गया। जिसमें लालाराम योगी को अटेली का ब्लाक प्रधान नियुक्त किया गया। जबकि संतोष योगी को ब्लाक सचिव तथा दयाराम योगी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रधान दशरथ कुमार योगी ने समाज के लोगों से आह्वान किया की वे अपने निजी हित त्याग कर समाज की भलाई के लिए कार्य करे। बैठक में बिजेंद्र खोड़, लीलाराम मांदी, बिल्लू बाछोद, कैलाश भट्टी, संदीप अटेली व विजय कांटी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...