जमीन विवाद पर खड़ीत गांव में युवक से मारपीट, मामला दर्ज
अटेर | अटेर थाना क्षेत्र के तहत खड़ीत गांव में जमीन विवाद को लेकर चार लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की है। रणवीर सिंह पुत्र जयनारायण शर्मा निवासी खड़ीत ने पुलिस को बताया शनिवार रात दस बजे गांव के डंफल उर्फ संतोष शर्मा, नारायण शर्मा, उमाशंकर शर्मा और महेश शर्मा ने जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दिया। आरोपियों को गाली देने से मना किया तो उन्होंने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।