जम्होरा में ग्रामवासी कराएंगे श्रीमद भागवत
सुरपुरा | अटेर के जम्होरा गांव में ग्रामीणों द्वारा आगामी दिनों में श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन कराया जाएगा। जिसमें कथा व्यास पंडित रामस्वरूप ब्यास द्वारा भक्तों को संगीतमयी कथा का सुंदर प्रसंग सुनाया जाएगा। कथा आयोजक समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया 28 मई को कथा प्रारंभ की जाएगी। इससे पूर्व गांव में मंदिर से भव्य कलश यात्रा का निकालकर लोगों को धर्म से जोड़ा जाएगा।