पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • प्रखंडों में पेयजल की समस्या दूर करे प्रशासन: सीताराम

प्रखंडों में पेयजल की समस्या दूर करे प्रशासन: सीताराम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनसत्यागह के दूसरे दिन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रभातफेरी की। प्रखंड मुख्यालय और मुख्य मार्ग होते हुए वे लोग फिर सत्याग्रह स्थल वापस हो गए। अनुमंडल क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए वे लोग सोमवार से मौलानगर बाजार स्थित यात्री शेड में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर बैठे हैं। वक्ताओं ने कहा कि अनुमंडल के कई प्रखंडों में पेयजल की समस्या से लोग परेशान हैं और अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं। सत्याग्रहियों को संबोधित करते हुए सीपीआई नेता सीताराम यादव ने कहा कि सरबहदा में बारह साल पहले पीएचईडी मंत्री ने पानी टंकी का शिलान्यास किया था। फिर पाईप बिछाया गया लेकिन अभी तक यह योजना चालू नहीं हो सकी। कहा कि बाजार और इलाके में पानी के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार और उनके पदाधिकारी सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। जन समस्याओं के बारे में सोचने का समय किसी पदाधिकारी के पास नहीं है।

जलस्रोतों के अतिक्रमण से उत्पन्न रही है सिंचाई की समस्या :सत्याग्रहियों ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में आह, पईन, पोखर आदि का अतिक्रमण हो जाने से सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गई है और किसान बर्बाद हो रहे हैं। कहा कि दबंग लोग आहर में ही धान रोप देते हैं जिससे गरीब लोगों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता। पहाड़ की तलहटी में बसे बस्तियों में पेयजल की घोर किल्लत है।

किसान-दुकानदारों से अवैध बिजली बिल की हाे रही है वसूली

सीपीआई के नेताओं ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में किसान, मजदूर और दुकानदार से अवैध बिजली बिल वसूल किए जा रहे हैं। कहा कि बिल की जांच होना जरूरी है ताकि इंडिया पावर का लूट बंद हो सके।

जनसत्याग्रह

खबरें और भी हैं...