सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे कार्यपालक अभियंता
अतरी| पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता चंदेश्वर राम मंगलवार की देर शाम सत्याग्रह स्थल पहंुचे। उन्होंने सत्याग्रहियों से इलाके में व्याप्त पेयजल की समस्या सुनी। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम खुला पत्र को पढ़कर पेयजल से जुड़े मामले को गंभीरता से लिया और समस्याओं का शीघ्र निदान करने का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली रहने पर ही टेटुआ गांव में नल चलता है और पाइप लीकेज के कारण आधा पानी सड़कों और गलियों में बहता है। कार्यपालक अभियंता ने कहा कि एक दो दिन में लीकेज ठीक करा दिया जाएगा। उन्होंने सरबहदा स्थित पानी टंकी को शीघ्र चालू करवाने का आश्वासन दिया।