सरकार की नीतियों के चलते किसान हो रहे मजबूर
अतरी | प्रखंड के मौलानगर यात्री शेड में चल रहा सीपीआई का जन सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को सीपीआई के जिला सचिव सीताराम शर्मा सत्याग्रह स्थल पहुंचकर सत्याग्रहियों का हालचाल पूछा। जिला सचिव ने कहा कि इस राज्य में गरीबों की हालत रोज बद से बदतर होती जा रही है। भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो गई है कि विकास सिर्फ कागज पर दिख रहा है। मौके पर बालेश्वर पासवान, सीतराम यादव, सोहन मांझी, जगदेव प्रसाद, यूसुफ अंसारी आदि कई नेता थे।