पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • अतरी में पांच दिनों से चल रहा सत्याग्रह हआ समाप्त

अतरी में पांच दिनों से चल रहा सत्याग्रह हआ समाप्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौलानगर में पिछले पांच दिनों से चल रहा सीपीआई कार्यकर्ताओं का सत्याग्रह शुक्रवार को समाप्त हो गया। एसडीओ मनोज कुमार ने सत्याग्रह स्थल पर पहुंचकर सत्याग्रहियों से बात की और उनकी मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। अनुमंडल क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर सीपीआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार से अनिश्चितकालीन जन सत्याग्रह शुरू किया था। बारह सूत्री मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम खुला पत्र लिखा गया था लेकिन किसी अधिकारी ने इनकी सुध नहीं ली। उसके बाद सत्याग्रह का निर्णय लिया गया। मौके पर सीताराम यादव, युसूफ अंसारी, जगदेव प्रसाद आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...