मोहड़ा। प्रखंड स्थित खेतिला गांव निवासी जयमंत्री देवी पिछले दो दिनों से लापता है। उनके पति ललन सिंह ने अतरी थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। जयमंत्री बुधवार को पीरमंसूर स्थित आवास से गांव जाने के लिए निकली थी। लेकिन शुक्रवार को भी वे घर नहीं पहुंची।