समस्याओं को लेकर भाकिसं आज करेगा प्रदर्शन
अटरू| भारतीय किसान संघ किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे कस्बे की कृषि मंडी के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर एसडीएम जब्बर सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देगा। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष रघुवीर वैष्णव ने बताया कि समर्थन मूल्य पर सुव्यवस्थित ढंग से गुणवत्ता के नाम से खरीद ना करने, फसल खरीद का भुगतान समय पर नहीं आने सहित अन्य समस्याओं को लेकर तहसील क्षेत्र के भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।