रीछंदस: इज्तेमाई सम्मेलन में 56 जोड़ों का निकाह
अटरू| रीछंदस गांव में मुस्लिम समाज का इज्तेमाई निकाह सम्मेलन रविवार को सम्पन्न हुआ। इस दौरान हाफिज शानू रजा ने निकाह की रस्म अदा करवाई। सदर सनाेवर खान ने दूल्हा-दुल्हनों को मुबारकबाद दी। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया थे। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल थे।अध्यक्षता मुस्लिम समाज के जिला सदर हाजी निजामुद्दीन खान ने की। सम्मेलन में 56 जोड़ों ने अपना हमसफ़र चुना। सचिव परवेज खान ने बताया कि सम्मेलन में हाड़ौती संभाग सहित मध्यप्रदेश से भी कई जोड़े पहुंचे। आयोजन पायल सेवा संस्थान की आेर से किया गया था।