देवकरण बने मीणा समाज के अध्यक्ष
अटरू| मीणा समाज का स्नेह मिलन समारोह जगन्नाथ स्वामी मंदिर पर आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नंदलाल मीणा थे। अध्यक्षता मनीष मीणा ने की। इस दौरान अतिथियों ने विचार व्यक्त करते हुए समाज की कुरीतियों को दूर कर एकजुट रहने का आह्वान किया। इस मौके पर सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें देवकरण मीणा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष रामबाबू मीणा ने वर्ष भर के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस दौरान समाज के कई लोग मौजूद थे।