अटरू| शैक्षणिक एवं परमार्थी ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष पद पर सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट लक्ष्मीचंद गौतम को मनोनीत किया गया है। इस पर महर्षि गौतम समाज ने हितकारी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा काे धन्यवाद दिया। महर्षि गौतम समाज के तहसील अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण ने बताया कि एडवोकेट गौतम को जिलाध्यक्ष बनाने पर वे समाज के लोगों को साथ लेकर चलेंगे और समाजहित में काम करेंगे। इस मौके पर तेजकरण गौतम, प्रकाश गौतम, सत्यप्रकाश गौतम, रमेश शर्मा, ओमप्रकाश गौतम, चंद्रप्रकाश गौतम, मनोहर गौतम, विष्णु गौतम, महेश शर्मा मौजूद थे।