कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को फिनो टोक्ट एंजॉय कंपनी की आेर से शिविर लगाकर नर्सिंगकर्मियों के पहचान पत्र बनाए गए।
कंपनी के ऑपरेटर अभिषेक पांडे ने बताया कि चिकित्सा विभाग के निर्देश पर कंपनी की आेर से जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय पर जाकर नर्सिंगकर्मी जीएनएम, एएनएम व एलएचबी कर्मचारियों के पहचान पत्र बना रहे हैं। पहचान पत्र बनाने के लिए डिप्लोमा का रजिस्ट्रेशन, दसवीं बोर्ड की मार्कशीट, आधार कार्ड अनिवार्य है। दसवीं की मार्कशीट नहीं होने पर पैनकार्ड अनिवार्य है। कंपनी के ऑपरेटर पांडे ने बताया कि इसका मूल उद्देश्य कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन रिनुअल कराना अनिवार्य था। अब पहचान पत्र बनने से रिनुअल कराने की जरूरत नहीं होगी। इसके माध्यम से विभाग की कोई भी वेकेंसी ऑनलाइन देखने में सुविधा रहेगी।
नर्सिंगकर्मियों के ब्लॉक अध्यक्ष हरिमोहन शाक्यवाल ने बताया कि पहचान पत्र बनाने के लिए ब्लॉक मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर लगाया गया। जिसमें सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सीएससी अटरू व कवाई, दोपहर 12 से दो बजे तक पीएससी चरडाना, मूंडलाबिसौती, दोपहर दाे से शाम पांच बजे तक पीएससी आटोन, बडौरा, सकतपुर, कटावर, मोठपुर के नर्सिंगकर्मियों ने पहचान पत्र बनवाए।
अटरू. कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित शिविर में नर्सिंगकर्मियों की आईडी बनाते कर्मचारी।