पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में 200 अभ्यर्थी ले रहे हैं प्रशिक्षण

शिविर में 200 अभ्यर्थी ले रहे हैं प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अटरू. कस्बे में चल रहे कला कौशल एवं अभिरुचि शिविर में प्रशिक्षण लेते अभ्यर्थी।

अटरू| राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड स्थानीय संघ शाखा के तत्वावधान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कला कौशल एवं अभिरुचि शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 200 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि शिविर में महिलाओं को रोजगार से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। दक्ष प्रशिक्षकों से सिलाई एवं ब्यूटी एवं वेलनेस के गुण सीख, रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। स्काउट-गाइड के जितेंद्र यादव द्वारा प्रार्थना सभा के दौरान योग एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण देकर स्वस्थ रहने के तरीके बताए जा रहे हैं।

मोतीलाल मीणा, बिशनलाल, कुसुम नागर, अंकिता शर्मा सहभागिता निभा रहे हैं। शिविर में किरण मेहंदी, सीमा राठौर, आशा खंडेलवाल सिलाई, लीलाधर पेंटिंग, पवन रेखा ब्यूटी, अजेंद्र इंग्लिश स्पोकन और जितेंद्र राठौर कंप्यूटर का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...