पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी युवक गिरफ्तार
अटरू | थाना क्षेत्र में नाबालिग से ज्यादती के मामले में पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआई रूपसिंह ने बताया कि 14 वर्षीय नाबालिग शुक्रवार को सुबह साढ़े 4 बजे घर के बाहर चारदीवारी के पास शौच करने गई थी। वहां पर शिवजी उर्फ शिव शंकर पुत्र देवीशंकर धाकड़ निवासी सहरोद घात लगाकर बैठा था। नाबालिग से ज्यादती का मामला पोस्को एक्ट व 370 में दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।