- Hindi News
- National
- 15 दिन से पानी के लिए मारामारी, विधायक ने नाराजगी जताई तो एईएन बोले ठेकेदार को करेंगे ब्लैक लिस्ट
15 दिन से पानी के लिए मारामारी, विधायक ने नाराजगी जताई तो एईएन बोले-ठेकेदार को करेंगे ब्लैक लिस्ट
कस्बे की पेयजल व्यवस्था को लेकर एसडीएम निवास पर शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक लेकर विधायक रामपाल मेघवाल ने व्यवस्था में सुधार के लिए कहा। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ने एसडीएम जब्बर सिंह की मौजूदगी में जलदाय विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।
विधायक मेघवाल ने अधिकारियों को अवगत कराया कि तीनों ग्राम पंचायतों में टैंकर चलाए जा रहे हैं। इसके बाद भी व्यवस्था सुचारू नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलदाय विभाग के अधिकारियों का टैंकरों पर कमांड नहीं होने से टैंकर डालने वाले मनमानी कर रहे हैं और 15 दिन से टैंकरों द्वारा समय पर सप्लाई नहीं देने से लोगों में पानी के लिए मारामारी मची है। टैंकर संचालनकर्ता मनमानी कर रहे हैं। इस दौरान विधायक ने जलदाय विभाग के एक्सईएन व एईएन जमुनालाल यादव से कहा कि टैंकरों के ठेकेदार से पेयजल व्यवस्था ही नहीं सुधर रही तो उसको ब्लैक लिस्टेड करके किसी और को जिम्मेदारी देकर व्यवस्था सुधारी जाए। इस पर अधिकारियों ने विधायक को आश्वासन देते हुए कहा कि उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर के दूसरों को जिम्मेदारी दिलवा दी जाएगी। (शेष|17 पर)
अटरू. पेयजल व्यवस्थाओं को लेकर बैठक लेते विधायक मेघवाल।
पेयजल व्यवस्था सुधारने की हिदायत, पानी के टैंकर सप्लाई की जांच के भी दिए निर्देश