पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रशासन ने अंबेडकर सामुदायिक भवन का हटाया अतिक्रमण

प्रशासन ने अंबेडकर सामुदायिक भवन का हटाया अतिक्रमण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अटरू| कस्बा के खेडलीगंज बस स्टैंड पर अंबेडकर सामुदायिक भवन के चारों तरफ हो रहे अतिक्रमण को शुक्रवार को प्रशासन ने हटाया।

अंबेडकर जयंती को लेकर उच्चाधिकारियों के आदेश पर तहसीलदार बिशनलाल वर्मा, कानूनगो योगेंद्र यादव, ग्राम सेवक सूरज करण मीणा ने मौके पर पहुंचकर पुलिस की सहायता से अतिक्रमण हटाया। तहसीलदार वर्मा ने बताया कि अंबेडकर सामुदायिक भवन के चारों तरफ अंबेडकर भवन की जगह है। इस पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण की शिकायत समिति के सदस्यों द्वारा करने पर प्रशासन ने हरकत में आकर अतिक्रमण को हटाया। हैरानी की बात है कि अगर प्रशासन द्वारा अतिक्रमियों पर कानूनी कार्रवाई की जाती तो दोबारा से अतिक्रमण नहीं हटाना पड़ता। अंबेडकर समिति के सदस्यों ने बताया कि कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो फिर से अतिक्रमण हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...