पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन

एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अटरू| राष्ट्रीय युवा मेघवाल तहसील परिषद की आेर से सोमवार को प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर विधायक प्रहलाद गुंजल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवा मेघवाल परिषद के तहसील अध्यक्ष पुरुषोत्तम मेघवाल ने एसडीएम जबर सिंह को दिए ज्ञापन में बताया कि गत दिनो कोटा जिला प्रभारी व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान विधायक प्रहलाद गुंजल ने रामगंजमंडी विधायक चंद्रकांता मेघवाल को अपशब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। ज्ञापन देने वालों में घांसीलाल मेघवाल, कुलदीप, चंद्रसेन, हरिमोहन शाक्यवाल, छीतरलाल मेघवाल, रामसागर मेघवाल, राजेंद्र कुमार सहित मेघवाल युवा परिषद के कई कार्यकर्ता शामिल थे।

खबरें और भी हैं...