कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष का स्वागत
अटरू. ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
अटरू| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की आेर से मंगलवार को मीणा समाज के जगन्नाथ स्वामी मंदिर पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ।
जिसमें कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष गिर्राज धाकड़ का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष बालकिशन नागर, जिला महामंत्री हेमंत शर्मा, भीमसेन अदलक्खा, जिला सचिव रईस अहमद देशवाली, पूर्व सरपंच जगदीश नागर ने कहा कि धाकड़ को ब्लॉक अध्यक्ष बनाने से पार्टी में ऊर्जा आई है। वहीं नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षता धाकड़ ने कहा कि जिस विश्वास के साथ पार्टी के पदाधिकारियों ने उन्हें जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
इस दौरान अरविंद मेघवाल, रामेश्वर नागर, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष मुकेश नागर, हरीश शर्मा, हेमराज सैन, दिनेश झारखंड, दिनेश प्रताप सिंह, विकास मीणा, दिनेश नेनीवाल, राजेंद्र प्रजापति सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।