पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल संचालक ने सुसाइड नोट लिखा और ट्रेन के आगे कूद गया

स्कूल संचालक ने सुसाइड नोट लिखा और ट्रेन के आगे कूद गया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अटरू| थाना क्षेत्र के छत्रपुरा रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से निजी स्कूल संचालक की मौत हो गई।

सहायक थाना प्रभारी परमानंद मीणा ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे कस्बे के हाट चौक निवासी निजी स्कूल संचालक जमनालाल नागर (55) पुत्र नंदलाल नागर की कोटा-बीना रेल लाइन पर छत्रपुरा फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को सूचना देने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया की चश्मदीद के अनुसार जमनालाल हनुमान मंदिर पर गया था। वापस आते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। परिजनों ने पुलिस को एक सुसाइड नोट दिया। जिसमें कुछ लोगों के नाम लिखे हैं कि इन लोगों को ब्याज के पैसे दे दिए, उसके बाद भी दुबारा पैसे मांगते हैं और कुछ लोग पैसे नहीं दे रहे। जिनके दबाव के चलते मैं आत्महत्या कर रहा हूं।

सहायक थाना प्रभारी मीणा ने बताया कि मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी। जिसके आधार पर मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

खबरें और भी हैं...