पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बालू माफिया से सांठगांठ रखने वाले थानेदार दो दारोगा और 16 जवान किए लाइन हाजिर

बालू माफिया से सांठगांठ रखने वाले थानेदार दो दारोगा और 16 जवान किए लाइन हाजिर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर|औरंगाबाद/नवीनगर

बालू माफिया से सांठगांठ रखने वाले बड़ेम ओपी के थानेदार से लेकर दारोगा व जवानों को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। जिसमें बड़ेम ओपी के थाना प्रभारी चंद्रमौली वर्मा, दो सब इंस्पेक्टर, 8 सैप जवान समेत कुल 18 जिला पुलिस जवानों को लाइन हाजिर किया गया है। एसपी डाॅ. सत्य प्रकाश की इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। लाइन हाजिर होने वाले पुलिस कर्मियों मेंं थानाध्यक्ष चंद्रमौली वर्मा, सब इंस्पेक्टर रामपुकार सिंह, सुंदर यादव, दो हवलदार, आठ सैप जवान व 8 डीएपी जवान शामिल हैं। सभी लाइन हाजिर पुलिस अफसरों व जवानों को पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। इनके जगह पर अब पास के एनटीपीसी खैरा थाना से थाने का संचालन किया जाएगा। फिर नए सिरे से बड़ेम ओपी में थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मियों को नियुक्त किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो बड़ेम थानाध्यक्ष चंद्रमौली वर्मा व उनके थाने के अन्य पुलिस अधिकारियों पर पैसा लेकर थाने से ही मामले को डील करने व बालू माफिया से सांठगांठ कर बालू के अवैध खनन कराने की शिकायत एसपी को मिली थी। जिसके बाद एसपी ने गोपनीय तरीके से इस मामले की तहकीकात करायी। जिसमें मामला सही पाया गया। फिर क्या था। एसपी ने तत्काल थानाध्यक्ष, सब इंस्पेक्टर व थाने के सभी पुलिस जवानों को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने खैरा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को बड़ेम ओपी के मामलों को देखने का निर्देश दिया है। जिसके बाद खैरा थाना पुलिस बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के इलाके में गश्ती शुरू कर दी है।

नवीनगर रफीगंज देव सासाराम आसपास दाउदनगर हसपुरा

नई नियुक्ति से पहले एनटीपीसी खैरा थाना से इस थाने का किया जाएगा संचालन

भ्रष्टाचार किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं

एसपी डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। उक्त थानाध्यक्ष व पूरे थाना पर भी अवैध बालू खनन में संलिप्तता पायी गई थी। जिसपर कार्रवाई हुई।

इधर दो थानाध्यक्षों से कोर्ट ने किया शो-कॉज

इधर कोर्ट ने नगर थानाध्यक्ष व रफीगंज थानाध्यक्ष को अभियुक्त को कोर्ट में पेश नहीं करने पर शो-कॉज किया है। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय डाॅ. दिनेश कुमार प्रधान ने मंगलवार को नगर थानाध्यक्ष राजेश वर्णवाल को शो-कॉज किया है। नगर थानाध्यक्ष पर कोर्ट के आदेश के अवहेलना का आरोप लगाया गया है। सड़क दुर्घटना मामले के एक अभियुक्त के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत होने के बाद इश्तेहार भी चिपकाया गया था। इसके बावजूद उसे कोर्ट में पेश नहीं कराया गया था। इसी मामले में शो-कॉज किया गया है और 31 मई तक जवाब देने का आदेश दिया गया है। रफीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा पर भी कोर्ट के आदेश के अवहेलना का आरोप है। इनके द्वारा अभियोग वाद के आरोपी को कोर्ट में पेश नहीं किया गया है। इनसे भी 31 मई तक जवाब मांगा गया है।

थानेदार के साथ हुई मारपीट

सूत्रों के अनुसार थानाध्यक्ष को बालू के एक मामले में दो लाख रुपए मिले थे। इसे थानाध्यक्ष के एक करीबी ने देख लिया था। कुछ देर बाद असामाजिक तत्वों ने उक्त पैसों को गायब कर दिया। जब रुपए गायब मिले तो थानाध्यक्ष अपने नजदीकी से पूछने चले गए। जिसपर जमकर मारपीट हुई। थानाध्यक्ष इस बात को छुपा रहे हैं, क्योंकि पैसे का भेद न खुले।

गया, बुधवार 16 मई , 2018 ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष- प्रतिपदा, 2075

चोरी के बाद मारपीट की उड़ रही अफवाह

पुलिस सूत्रों की मानें तो बड़ेम ओपी एक निजी मकान में संचालित हो रहा था। जिसमें सोमवार को असामाजिक तत्वों द्वारा थानाध्यक्ष के कमरे से कुछ पैसों की चोरी कर ली गई। जिसके बाद थानाध्यक्ष द्वारा कुछ लोगों से इसमें पूछताछ की गई। जिसपर झड़प होने की भी अफवाह उड़ रही है। हालांकि, थानाध्यक्ष इस मामले से इनकार कर रहे हैं। लेकिन इसकी भनक लगने के बाद ही एसपी ने यह बड़ी कार्रवाई की। जिससे झड़प की अफवाह उड़ रही है, वह थानाध्यक्ष का करीबी बताया जा रहा है।

बालू से होती है मोटी कमाई

बारूण से लेकर बड़ेम ओपी तक दर्जनों बालू के अवैध घाट हैं। हर वैध घाट के आसपास उसी नाम से आधा दर्जनभर अवैध घाटों का संचालन होता है। इस अवैध घाट से बालू के उठाव पर पुलिस माफिया से मोटी कमाई करती है। जानकारों की मानें तो बड़ेम से लेकर बारूण एरिया से हर रोज करीब 1500 से 2000 ट्रक व 500 ट्रैक्टर बालू का उठाव होता है। करोड़ों के इस काले खेल में थाने के सिपाही से लेकर थानेदार तक को कमीशन तय होता है। यही कारण था कि बड़ेम ओपी में एसपी के बार-बार सख्ती के बावजूद भी अवैध बालू खनन नहीं रुक रहा था। जिसकी शिकायत पर एसपी ने यह कार्रवाई की।

12 राज्य | 66 संस्करण

13

खबरें और भी हैं...