पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पैसे लेकर भाग रहे उचक्के को लोगों ने पकड़कर पीटा

पैसे लेकर भाग रहे उचक्के को लोगों ने पकड़कर पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर| औरंगाबाद सदर

डिक्की तोड़कर पैसे लेकर भाग रहा एक उचक्का स्थानीय लोगों के हत्थे चढ़ा गया। फिर क्या था। लोगों ने पहले जमकर उसकी धुनाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। उचक्का खुद का नाम रमेश यादव बता रहा है। इस मामले में फेसर निवासी संजय कुमार गुप्ता ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। संजय ट्रांसपाेर्टर हैं। मंगलवार को वह एचडीएफसी बैंक से किसी काम को लेकर 2.30 लाख रुपए की निकासी की थी। जैसे ही पैसा निकालकर बैंक से बाहर निकले कि उन्होंने देखा कि उनकी बाइक पंक्चर हो गई है। जिसे बनवाने के लिए गुप्ता हॉल रोड में पहुंचे। वहां मिस्त्री को बाइक को देकर पास में खड़े हो गए। इसी बीच दो बाइक पर सवार होकर चार युवक वहां पहुंचे और अपनी बाइक की हवा चेक करने के लिए मिस्त्री को कहने लगे। मिस्त्री जैसे ही उनकी बाइक की हवा चेक करने लगा कि अन्य तीन युवकों ने डिक्की तोड़ने की कोशिश की। लेकिन तभी मिस्त्री की नजर इसपर पड़ गई। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर अन्य दुकानदार व स्थानीय लोग लपके और पैसे लेकर भाग रहे एक युवक को दबोच लिया।

खबरें और भी हैं...