पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • झपकी आने से कार डिवाइडर से टकराई, छह जख्मी

झपकी आने से कार डिवाइडर से टकराई, छह जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर। औरंगाबाद शहर

एनएच दो पर देव मोड़ समीप मंगलवार को एक कार पलट गई। जिससे कार पर सवार छह लोग जख्मी हो गए। घायलों में नासरीगंज थाना क्षेत्र के भुसौली गांव के एक ही परिवार के संगीता देवी व उसकी बेटी सोनाक्षी, बेटा मिठ्ठू, दिपांश, उसकी ननद कांती देवी, चालक नीलेश कुमार शामिल है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला अपने पति के साथ बोकारो में रहती है। जहां से कुछ दिन पहले किसी काम को लेकर गांव भुसौली आयी हुई थी। इसी क्रम में वह कार से बोकारो जा रही थी। तभी रास्ते में एनएच दो स्थित देव मोड़ के पास चालक को झपकी आ गई। इससे कार असंतुलित हो कर डिवाइडर में टक्कर मार कर पलट गई। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर सभी घायलों का इलाज किया गया। वहीं कांती देवी को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया।

सदर अस्पताल से रेफर होती महिला।

अनियंत्रित हो बाइक पलटी, एक गंभीर

अम्बा| कुटुंबा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के समीप मंगलवार को अनियंत्रित होकर एक बाइक पलट गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक बृजेश कुमार सिंह कुटुंबा प्रखंड के आरती गांव का रहने वाला है। वह अम्बा बाजार से अपने गांव जा रहा था, तभी सोनबरसा गांव के समीप वह अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में घायल होने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। व निजी क्लिनिक में ले गए।

खबरें और भी हैं...