पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • कांग्रेस के खिलाफ कर्नाटक की जनता ने दिया जनादेश

कांग्रेस के खिलाफ कर्नाटक की जनता ने दिया जनादेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर| औरंगाबाद नगर

कर्नाटक की जीत ने देश के मूड को दिखाने का काम किया है। लोग मोदी सरकार के काम काज से पूरी तरह से संतुष्ट हैं और यही कारण है कि लगातार राज्यों में पार्टी की जीत हो रही है। उक्त बातें प्रेस बयान जारी करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह वरीय नेता कृष्ण वल्लभ सिंह उर्फ बबुआजी ने कही। उन्होंने कहा कि मोदी लहर थमने वाला नहीं है। वर्ष 2019 में फिर से भाजपा की सरकार बननी तय है। बीजेपी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसलिए सरकार बनाने का दावा बीजेपी के पास ही है। कांग्रेस के खिलाफ में वहां की जनता ने जनादेश दिया है। लेकिन कांग्रेस को सता का इतना मोह है कि वह बैक डोर से इंट्री करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ऐसा करके कर्नाटक की जनता का अपमान कर रही है। इधर भाजयुमो के जिला प्रवक्ता विशाल सिंह ने भी पार्टी की जीत पर हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब अंतिम सांस जीत रही है। देश की जनता विकास चाहती है न कि घोटाला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का सर्वांगिण विकास किया है।

खबरें और भी हैं...