पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • दो हजार अधिक देने पर एक हफ्ते में मिलेगा पासपोर्ट

दो हजार अधिक देने पर एक हफ्ते में मिलेगा पासपोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद नगर

समय पर पासपोर्ट नहीं बनने से कई युवा विदेश में नौकरी पर नहीं जा पाते हैं। जब तक उनका पासपोर्ट बनकर आता है। तब तक मौका ही खत्म हो जाता है। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार के द्वारा अब बदलाव किया गया है। अब विदेशों में नौकरी के लिए जाने वाले युवकों को पासपोर्ट बनवाने के लिए कार्यालय व थाना का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब एक सप्ताह के अंदर पासपोर्ट बनाया जा सकता है।

लेकिन इसके लिए आवेदक को आधार के साथ पासपोर्ट आॅफिस की ओर से दिए 12 विकल्पों में से दो सर्टिफिकेट जमा करने होंगे। साथ ही आवेदक फाॅर्म में जो भी जानकारी देंगे वह बिल्कुल सही होनी चाहिए। क्योंकि संदिग्ध जानकारी की जांच करने की प्रक्रिया में भी 10 से 15 दिनों तक का समय लग जाता है। जिसके कारण समय पर पासपोर्ट नहीं बन पाता है। पासपोर्ट बनवाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है। आधार कार्ड की जो प्रति काॅपी आवेदक के द्वारा दी जाएगी। उसमें 12 डिजिट का नंबर व 28 डिजिट की इनरोलमेंट आईडी बिल्कुल स्पष्ट होनी चाहिए। तभी आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

पासपोर्ट बनवाने के लिए नियम में बदलाव, कार्यालय और थाने का अब नहीं लगाना होगा बार-बार चक्कर

पासपोर्ट बनाने के लिए इनमें से दो दस्तावेजों को देना जरूरी | एक सप्ताह के अंदर पासपोर्ट पाने के लिए आवेदक को आधार कार्ड के डिटेल के साथ इन 12 दस्तावेजों में दो कागजात जमा कराना होगा। जिसमें वोटर आईडी कार्ड, सरकार या प्राइवेट कंपनी की ओर से जारी जाॅब कार्ड, एससी-एसटी या ओबीसी सर्टिफिकेट, आर्म लाइसेंस, पेंशन पेपर या एक्स सर्विस मैन का डॉक्यूमेंट, इनकम टैक्स आइडेंटिटी, बैंक पासबुक, किसान या पोस्ट आॅफिस पासबुक, सरकार द्वारा प्रमाणित काॅलेज का आईडीकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आरबीडी एक्ट के तहत जारी बर्थ सर्टिफिकेट या राशन कार्ड शामिल हैं। इन्हीं दस्तावेजों में से दो दस्तावेज पासपोर्ट बनाने के लिए लगाना होगा।

2000 रुपए अतिरिक्त भुगतान करने पर एक सप्ताह में बनकर मिलेगा पासपोर्ट| पासपोर्ट बनवाने की सामान्य फीस 1500 रुपए हैं। यदि आवेदक जल्द ही पासपोर्ट प्राप्त करना हो तो उन्हें अतिरिक्त 2000 रुपए भुगतान करने पड़ेंगे। इसके तहत आवेदन करने के बाद पासपोर्ट आॅफिस में डॉक्यूमेंट की जांच पड़ताल और पुलिस वेरीफिकेशन की कार्यवाही को दो दिनों के अंदर ही पूरी की जाएगी। डॉक्यूमेंट को पटना पासपोर्ट कार्यालय भेजा जाता है। यहां से डाक विभाग से रजिस्ट्री कर आवेदक के पते पर पासपोर्ट बनाकर भेज दिया जाता है। इसमें लगभग एक सप्ताह का समय लगता है। लेकिन दिए गए कागजात पूरी तरह से सही होने चाहिए।

खबरें और भी हैं...