युवा श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति करेंगे जागरूक
सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद ग्रामीण
नेहरू युवा केन्द्र के कार्यालय परिसर में मंगलवार को जिला युवा समन्वयक सह नोडल पदाधिकारी कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में एक बैठक की गई। स्वच्छ भारत ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम के बारे में चर्चा हुई। इस कार्यक्रम के तहत स्वच्छता गतिविधियों पर आधारित युवाओं को 100 घंटे श्रमदान करना है व अन्य युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
जिला युवा समन्वयक सह नोडल पदाधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत गांवों में युवा मंडल के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु दीवाल लेखन, डोर टू डोर कैंपेनिंग, सैनिटेशन, हैंडवाॅश, स्वच्छता मेला व स्वच्छता रैली आयोजित किये जाएंगे। जो जिले के सभी प्रखंडों में किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक प्रखंड में पांच सदस्यीय टीम या स्वयं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत लिए गए कार्य को करेंगे। इसके लिए जिले में स्वच्छता अभियान के लिए एक टीम का गठन किया गया है। इस टीम के द्वारा चयनित जिले में प्रथम स्थान के टीम को 30 हजार, द्वितीय को 20 हजार व तृतीय को 10 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। लेखापाल नवीन कुमार, बारुण के राष्ट्रीय युवा समन्वयक संजीत कुमार, मदनपुर के भगवान रविदास, गोह के प्रभात कुमार, पुष्पा कुमारी, अजीत, ममता, अंजु सहित अन्य मौजूद थे।