महिला डाॅक्टर पर मरीज ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
औरंगाबाद नगर | सदर अस्पताल में पदस्थापित महिला डाॅक्टर पर मरीज ने दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस मामले में मरीज के द्वारा डीएम के पास आवेदन देते हुए शिकायत की गयी है। मदनपुर प्रखंड के जयपाल बिगहा गांव निवासी मंजीत कुमार सिंह की प|ी पिंकी कुमारी गर्भवती थी। 8 मई को वह अपनी प|ी का चेकअप कराने अस्पताल में गया था। उसने प|ी को आॅपरेशन को लेकर जब ड्यूटी पर तैनात महिला डाॅक्टर लालसा सिन्हा से पूछा तो वह भड़क गयी और दुव्र्यवहार की। इसके बाद डीएस से इसकी शिकायत की गयी। जिसपर डीएस के द्वारा उक्त डाॅक्टर से ही डिलेवरी कराने को लेकर आश्वस्त किया गया। जिसके बाद 11 मई को जब वह दुबारा अपनी प|ी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा और डाॅक्टर से आॅपरेशन की तिथि पूछा तो डाॅक्टर के द्वारा दुव्र्यवहार करते हुए पुर्जे को फेंक दिया गया और आॅपरेशन ना करने की बात कही गयी।