पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • अनिल कुमार मेहता बने जिला युवा जदयू के अध्यक्ष

अनिल कुमार मेहता बने जिला युवा जदयू के अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनपुर| युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह टिकारी विधायक अभय कुमार कुशवाहा ने अनिल कुमार मेहता को औरंगाबाद जिला युवा जदयू का अध्यक्ष मनोनीत किया है। अनिल को अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के लोगों ने हर्ष जताया और बधाई दी है। बधाई देने वालों में रफीगंज विधायक अशोक कुमार सिंह, जदयू के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जियाउल खान, जदयू के प्रदेश सचिव विकास कुमार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जदयू गरीबों, किसानों, मजदूरों व युवाओं की पार्टी है। हमारी सरकार ने प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास किया है और समाज के अंतिम पंक्ति में रहने वाले लोगों के विकास के लिए भी हरसंभव प्रयास कर रही है। नवनिर्वाचित अनिल मेहता ने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए मैंने शुरू से कार्य किया है और आगे भी करते रहेंगे। प्रदेश सचिव रंजय यादव, कौशल चंद्रवंशी, राहुल कुमार, सोनू कुमार, विक्की कुमार, नीतीश कुमार, राहुल यादव सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...