पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बहुआरा मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर में शिक्षक घायल

बहुआरा मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर में शिक्षक घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर। औरंगाबाद शहर

स्कूल से बच्चों को पढ़ाकर बाइक से घर लौट रहे शिक्षक को सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें उक्त शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना देव-बहुआरा पथ पर बहुआरा मोड़ के पास की है। घायल शिक्षक सुनील कुमार सिंह ढ़िबरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार घायल शिक्षक देव प्रखंड के बारा दुलारे मध्य विद्यालय में पदस्थापित हैं। इसी क्रम में वह बुधवार को विद्यालय से बच्चों को पढ़ाकर वापस घर जा रहे थे। तभी रास्ते में बहुआरा मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दिया। जिसमें उक्त शिक्षक सड़क पर गिर कर बेहोश हो गए और बाइक चालक फरार हो गया। इसके बाद राहगीरों ने घायल शिक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डाॅक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार कर नाजुक स्थिति देखते हुए बाहर रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल में इलाज के बाद रेफर होता शिक्षक।

खबरें और भी हैं...