मरीजों को सदर अस्पताल में नहीं मिलता है स्टेचर, गोद में लाते हैं परिजन
औरंगाबाद| शहर के सदर अस्पताल में न तो एक्सरे की सुविधा है, ना ही अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था। करोड़ों की लागत से बनी आईसीयू में भी ताला लटक रहा है। अब ऐसे हालत में ट्राॅली मैन भी ड्यूटी क्यों करे, जब पूरा सिस्टम ही बीमार हो। बुधवार को मुफस्सिल थाना के करीआवां गांव का बच्चा रूपेश का छत से गिरने के कारण पैर टूट गया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो ट्राॅली मैन नहीं था। लिहाजा उसका चचेरा भाई गोद में टांगकर डाॅक्टर से दिखाने के लिए कतार में खड़ा रहा। जब उसकी नंबर आई तो इलाज करने के बजाय उसे रेफर का पूर्जा थमा दिया गया।