पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • 20 से शुरू होगा निरक्षरों की पहचान के लिए सर्वे

20 से शुरू होगा निरक्षरों की पहचान के लिए सर्वे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में कर्मियों को संबोधित करते साक्षर भारत मिशन के सचिव।

सिटी रिपोर्टर|औरंगाबाद ग्रामीण

जिले में कितने निरक्षर हैं, इसका पता लगाने व पहचान करने के लिए 20 मई से सर्वे का कार्य शुरू किया जाएगा। जो 30 मई तक चलेगा। इस सर्वे के कार्य में टोला सेवक, शिक्षा स्वयंसेवक व प्रेरक भाग लेंगे। यह बातें साक्षर भारत मिशन के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बुधवार को शहर के अनुग्रह मध्य विद्यालय में आयोजित केआरपी व समन्वयकों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि यह निर्णय जन शिक्षा के निदेशक डॉ विनोदानंद झा के पत्रांक 986 दिनांक 7/5/2018 के आलोक में लिया गया है। जिसमें 20 मई को टोला सेवक व शिक्षा स्वयंसेवक अपने-अपने पोषक क्षेत्र में निरक्षरों की पहचान करेंगे व 27 से 30 मई तक बचे हुए बचे हुए क्षेत्रों में पहचान के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस सर्वे कार्य में रूचि नहीं लेने वाले या गलत सर्वे करने वाले कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर केआरपी हर्ष सिंह, सुखदेव सिंह, कालिका सिंह, दिनेश प्रसाद, राजकुमारी, कविता सिंह, शशिधर सिंह, प्रखंड समन्वयक यशवंत कुमार, उमेश प्रसाद, नरेश कुमार, राजबहाुदर सिंह, अनिल कुमार, श्वेता कुमारी, अमरेन्द्र कुमार, रौशन कुमार, बेबी कुमारी, श्वेता सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...