योजना का पैसा गटकने वाले पवई व एरौरा मुखिया होंगे गिरफ्तार
औरंगाबाद|सात निश्चय योजना के पैसा को गटकने वाले देव प्रखंड के पवई व एरौरा पंचायत के मुखिया गिरफ्तार होंगे। एसपी डॉ सत्य प्रकाश ने दर्ज मामले को अनुसंधान में सत्य पाये जाने के बाद गिरफ्तारी का आदेश दिया है। पवई मुखिया विजय कुमार दास व सचिव सुरेन्द्र राम पर सात निश्चय योजना के 48 लाख रूपया गबन करने का आरोप है। जबकि एरौरा मुखिया प्रमोद चौरसिया व सचिव सुरेन्द्र राम पर 42 लाख रूपया गबन करने का अारोप है।