कर्नाटक में जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न
कर्नाटक राज्य में विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जिले में भी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और जीत की खुशी मनायी। जिला कार्यालय से विजयी जुलूस निकालते हुए कार्यकर्ता रमेश चैक पहुंचे। जहां समर्थन में नारेबाजी की और उसके बाद पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया। पूर्व जिलाध्यक्ष पुरूषोतम सिंह, रामानुज पांडेय ने, संजय गुप्ता, मधेश्वर चन्द्रवंशी, टून्ना गुप्ता, रामरूप सिंह, विनोद सिंह, मंडल अध्यक्ष मंजीत सिंह, विशाल सिंह, दुर्गा सिंह, अनिल गुप्ता, अनुज सिंह सहित अन्य मौजूद थे। वहीं दाउदनगर में सुबोध शर्मा, विवेकानंद मिश्र, सुनील दुबे, जय गोविंद प्रसाद, युवा नेता धीरज पाठक, प्रमोद कुमार, धीरज प्रसाद, छोटू पांडेय, पप्पू कुमार सहित अन्य मौजूद थे।