पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • 20 मई को होगा बामसेफ का जिलास्तरीय सम्मेलन

20 मई को होगा बामसेफ का जिलास्तरीय सम्मेलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद ग्रामीण

बामसेफ, भारत मुक्ति मोर्चा व आॅफसूट संगठन का जिला सम्मेलन 20 मई को शहर के सूर्य मंदिर स्थित विवाह भवन में आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी बामसेफ के आनंद रजन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि इस जिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में एमबीबीएस सर्जन डॉ जन्मेजय, ई अमरकांत मंडल व डॉ लालदेव सिंह उपस्थित होंगे। वहीं सम्मेलन का उदघाटन डॉ आसित रंजन व अध्यक्षता गुजरात सीईसी सदस्य डॉ जेजे परमार करेंगे। इसकी तैयारी के लिए बुधवार को एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बामसेफ के जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने की। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में ओबीसी को मंडल लागू न करना व मुसलमानों को सच्चर कमीशन लागू न करना विषय पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर आईएमआरए के जिलाध्यक्ष डॉ मनोज मेहता, विनोद यादव, भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव, ममता यादव, बीएमपी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र राम, मिथलेश यादव सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...