पेंशनर एसोसिएशन के सदस्यों ने मरीजों के बीच बांटे फल
सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण करते सदस्य।
सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद शहर
पेंशनर एसोसिएशन के सदस्यों ने अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल का वितरण किया। सदस्यों ने अस्पताल के महिला वार्ड, पुरूष वार्ड, सर्जिकल वार्ड, शिशु वार्ड से लेकर डिलेवरी वार्ड में भी मरीजों के बीच फल बांटा। इस दौरान अध्यक्ष के द्वारा सभी मरीजों से उनके स्वास्थ्य की भी जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बहुत से ऐसे भी मरीज हैं, जिन्हें पौष्टिक आहार नहीं मिलने के कारण वे जल्द स्वस्थ नहीं हो पाते हैं। इसलिए उन्होंने मरीजों के अभिभावकों से उन्हें प्रतिदिन पौष्टिक आहार देने की बात कही। इस मौके पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ राजकुमार प्रसाद भी उपस्थित थे। अन्य लोगों को भी प्रोत्साहन मिलता है। इस अवसर पर भोला शर्मा, जयनंदन पांडेय, शिवदत यादव, बिंदेश्वरी प्रजापति, राजाराम चौधरी, महानन प्रसाद, बलभद्र सिंह, ललन प्रसाद, शिवपूजन शर्मा, रामचंद्र हजाम सहित अन्य मौजूद थे।