पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • हाईवे पर शराब के नशे में कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी बस में मारी टक्कर, 3 लोग घायल

हाईवे पर शराब के नशे में कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी बस में मारी टक्कर, 3 लोग घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शराब के नशे में युवक कार चला रहा था। कार की रफ्तार भी काफी तेज थी। तभी अनियंत्रित होकर एक बस में टक्कर मार दी। इस घटना में कार पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के तिवारी मुहल्ला के समीप औरंगाबाद-पटना हाइवे पर की है। हालांकि पुलिस ने घायल युवकों के शराब पीने की पुष्टि नहीं की है। लेकिन ग्रामीणों का कहना था कि तीनों घायल युवक शराब के नशे में थे और उनके मुंह से शराब की गंध भी आ रही थी। घायलों में दाउदनगर पटवा टोली निवासी जय कुमार, तरारी गांव निवासी संजय कुमार व करमू कुमार शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज निजी अस्पताल में किया गया। वहीं घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार गुरूवार के शाम लगभग चार बजे औरंगाबाद-पटना हाइवे पर तिवारी मुहल्ला के समीप तेज रफ्तार से दाउदनगर की ओर से आ रही एक कार ने सड़क के किनारे खड़ी एक बस में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतना जबरदस्त था कि उक्त कार के अगले हिस्से के परचख्खे उड़ गए। घटना के बाद आस-पास के लोग दौड़े और कार का शीशा तोड़कर उसमें बैठे तीनों युवकों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पर दाउदनगर थाना के एसआई किरण कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

दुर्घटनाग्रस्त कार व लगी भीड़।

खबरें और भी हैं...