पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • 10 थानाध्यक्षों समेत 49 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

10 थानाध्यक्षों समेत 49 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवार की शाम 10 थानाध्यक्ष व 39 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर तैनात कर दिया। जिसमें अधिकांश वे थाने शामिल हैं, जहां लंबे समय से थानाध्यक्ष तैनात थे। बदले गए थानाध्यक्षों में टंडवा थानाध्यक्ष सौरभ कुमार को मदनपुर, नवीनगर के जेएसआई साजिश हुसैन को टंडवा का प्रभारी बनाया गया है। ढिबरा थानाध्यक्ष दीपनारायण सिंह को हसपुरा, जबकि हसपुरा थानाध्यक्ष को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात किया गया है। नगर थाना में जेएसआई के पद पर तैनात मनोज कुमार को ढिबरा थाना प्रभारी बनाया गया है। नवीनगर थाना में तैनात जेएसआई सुरेश रविदास को सिमरा थाना का कमान दिया गया है। वहीं सिमरा थानाध्यक्ष मनीष कुमार काे बड़ेम थानाध्यक्ष बनाया गया है। नगर थाना में तैनात अंजय चौधरी को सलैया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दाउदनगर में कार्यरत आशीष कुमार साह को फेसर थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पौथू थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को गोह थाना का कमान सौंपा गया है। गोह थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा को दाउदनगर में जेएसआई पद पर तैनात किया गया है। नगर थाना के जेएसआई प्रमोद कुमार को पौथू थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि डिआईयू के पद पर तैनात अजय शंकर को उपहारा थानाध्यक्ष बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...