पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • मंजुराही की टीम ने जोगिया को 42 रनों से हराया

मंजुराही की टीम ने जोगिया को 42 रनों से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवीनगर प्रखंड के जयपुर मंे गुरूवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन काली सिंह व पिंटू सिंह ने किया। जयपुर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का उदघाटन मैच मंजुराही व जोगिया क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। मंजुराही की टीम ने टॉस जीता और फिर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। और 14 ओवर मंे 156 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस टीम की ओर से सन्नी कुमार ने 31 गेंद में 53 रन बनाए। इसके बाद जोगिया की टीम जवाबी पारी खेलने उतरी। लेकिन अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर पायी और 114 रन बनाकर ही ऑल ऑउट हो गई। बेहद रोमांचक मुकाबले मंे मंजुराही ने 42 रनों से जोगिया को हरा दिया। खेल प्रेमियों में टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखा गया। चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी में भी मैदान में जमे रहे और मैच का लुत्फ उठाया। अशोक पांडेय, श्रवण सिंह, भोला सिंह, हरेन्द्र सिंह, ललित पांडेय, राजबिहारी सिंह, राधेश्याम पांडेय, रामानुज सिंह, सुदामा सिंह, राजू पांडेय, बिट्टू सिंह, महेश सिंह, सचिन, रौशन, भानु सिंह, मुकेश सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

खेलकूद

नवीनगर के जयपुर मंे क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, मंजुराही ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन बनाए

टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले राष्ट्र गान गाते खिलाड़ी।

जिलास्तरीय टूर्नांमेंट का भी होगा आयोजन

जयपुर क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष रोहित कुमार, सचिव बलराम सिंह व कोषाध्यक्ष मिथुन सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसमें बिहार के अधिकांश जिलों की टीमों को आमंत्रित किया जाएगा।

खेल से बढ़ता है आपसी सौहार्द

उदघाटन समारोह में वक्ताओं ने कहा कि खेल से आपसी सदभाव बढ़ता है। समय-समय पर इस तरह के आयोजन होने चाहिए। ग्रामीण इलाके मंे भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती। उदाहरण के तौर पर दाउदनगर के ईशान को देखा जा सकता है। अंडर 19 इंडिया टीम की ओर बतौर कैप्टन उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान कायम की और युवाओं के प्ररेणास्त्रोत बने। इसी तरह यदि ग्रामीण इलाके की प्रतिभा को सही मंच मिल जाए तो एक मुकाम हासिल कर सकती है। टूर्नामेंट में घनश्याम पांडेय, रोहित व श्रीकांत ने कमेंटेटर तथा संतोष सिंह व हरिशंकर सिंह ने अंंपायर की भूमिका निभाई। जबकि प्रेम कुमार व बिट्‌टू सिंह ने स्कोरर के रूप में सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...