पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • मलहार पंचायत के मुखिया पर मनमानी का आरोप

मलहार पंचायत के मुखिया पर मनमानी का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्ट्रेट में आवेदन देने पहुंचे मलहारा पंचायत के वार्ड सदस्य।

सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद ग्रामीण

हसपुरा प्रखंड के मलहारा पंचायत के वार्ड सदस्यों ने टनकुपी गांव निवासी मुखिया डॉ चन्द्रशेखर सिंह पर चेक पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाने का अारोप लगाया है। वहीं पंचायत में आयोजित आमसभा में नहीं बुलाने व कोई काम नहीं देने का भी आरोप वार्ड सदस्यों ने मुखिया पर लगाया है। इस संबंध में गुरूवार को मलहारा पंचायत के उप मुखिया रीता देवी, वार्ड सदस्य राजेन्द्र राम, बैजनाथ पासवान, परमनी देवी, देवंती देवी, नैना देवी, सरोज देवी, महेन्द्र पासवान, दिलीप ठाकुर व उपेन्द्र साव ने एक आवेदन जिलाधिकारी को दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि हमसभी लोग जनप्रतिनिधि हैं और आम सभा में आना हमारा अधिकार है। वहीं कार्यों की चयन में हमारी भागीदारी व पंचायत में काम करवाना भी हमलोगों का अधिकार है, लेकिन मुखिया द्वारा हमलोगों के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर हमें भगा दिया जाता है। वहीं चेक पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाया जाता है। उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि मुखिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और हम सभी वार्ड सदस्यों को अपना अधिकार दिलाया जाए। साथ ही मुखिया के द्वारा पंचायत के कराए गए कार्यों की भी जांच कराने की बात कही है। जिसमंे भारी मात्रा में अनियमितता बरती गई है। विदित हाे कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी पंचायतों के वार्ड सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए जिम्मेवारी सौंपी है।

खबरें और भी हैं...